बलिया। नगरा पुलिस ने धारा 363, 366 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष नगरा के नेतृत्व में उनि रामसकल यादव मय हमराह फोर्स द्वारा धारा 363, 366 भादवि की पीडिता की सकुशल बरामदगी करते हुए अभियुक्त गुड्डू भारती पुत्र उत्तम भारती (निवासी : नमोकेसिया काली मन्दिर, थाना सलानपुर, पश्चिमी वर्दमान, पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने न्यायालय पश्चिमी वर्दमान से ट्रान्जिट रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी को नगरा थाने में दाखिल अभियुक्त गुड्डू भारती को चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि रामसकल यादव, कां. सतीश गुप्ता व महिला कां. काजल सिंह शामिल रहे।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments