नगरा, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के खनवर गांव में पारस उपाध्याय के घर में शुक्रवार की रात उतरे चोरों ने तीन सूटकेस व एक छोटी आलमारी उड़ा दिया। चोर घर से कुछ दूर बागीचे में सूटकेस व आलमारी को ले जाकर उसमें रखा कीमती सामान व नकदी लेकर चलते बने। शनिवार की सुबह परिवार की महिलाएं जगीं तो घर का दरवाजा खुला देख हतप्रभ रह गईं। शोर-शराबा होने पर भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद बागीचे में टूटे सूटकेस व आलमारी बागीचे में मिली। पीड़ित के घर लड़की की शादी होने वाली थी। इसके लिए परिवार आभूषण बनवाकर रखा था। चोरी होने से उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। पीड़ित के अनुसार लगभग तीन लाख के गहने व 16 हजार नकद चोरी हो गए। घटना की जानकारी होते ही नगरा थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहूंच कर जांच करते हुए चोरों को जल्द पकड़ने का वादा किया। वहीं, चोरी की घटना से गांव वाले भयाक्रांत है।
देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'
0 Comments