बलिया। शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय जमुई के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र यादव का आकस्मिक निधन गुरुवार की सुबह हो गया है। वे लगभग दो सप्ताह से बीमार थे। प्रधानाध्यापक के निधन से चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षा जगत स्तब्ध है।
प्राथमिक शिक्षक संघ नवानगर के अध्यक्ष सुशील कुमार, विनय कुमार यादव, हसमत अली, एवादुल्लाह वाहिदी, अशोक यादव, मनोज कुमार, सच्चिदानंद, विद्याशंकर तिवारी, अमरनाथ यादव आदि शिक्षकों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
0 Comments