सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सन्दवापुर गांव में रविवार की सुबह घर की साफ सफाई करते समय करंट की चपेट में आई पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गये। दोनों की हालत गंभीर होने पर आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति का इलाज चल रहा है।
सन्दवापुर गांव निवासी देवेंद्र यादव की पत्नी मालती देवी (55) रविवार की सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह पंखे का प्लग निकालते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। यह देख उनके पति देवेंद्र यादव (60) उन्हें बचाने के लिए गए तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां मालती देवी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही देवेंद्र यादव का इलाज चल रहा है। इस घटना की खबर जैसे ही घर व गांव के लोगों को लगी, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।
0 Comments