बलिया। गुरुवार को तड़के दो दोस्तों की जान लेने वाली खूनी ट्रैक्टर ट्राली रात में भी एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इस घटना को लोग पुलिस की लापरवाही का परिणाम बताया जा रहा है। उधर, घटना की जानकारी होते ही मृतक के घर कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें : बलिया में युवाओं का उग्र प्रदर्शन, रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़, खड़ी ट्रेन में लगाई आग ; सुनें एसपी की प्रतिक्रिया
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पांडेय पोखरा निवासी सुरेश गुप्ता (34) व जीतू गुप्ता (25) गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने रसड़ा जा रहे थे। इनकी बाइक फेफना-रसड़ा मार्ग पर स्थित गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर चट्टी से पहले राजाभवन के पास खड़ी अलकतरा लदी खूनी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भीड गई। हादसे में जीतू गुप्ता की मौत हो गयी, जबकि सुरेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
बता दें कि गुरुवार को तड़के उसी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर फेफना थाना क्षेत्र के औंदी निवासी विनोद सिंह उर्फ नथुनी सिंह (55) व नमोनारायण सिंह (50) की मौत हो गयी थी। हादसे में विनोद सिंह उर्फ नथुनी सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह (50) घायल है। घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन ट्रैक्टर ट्राली को उसी तरह छोड़ दिया गया। नतीजतन गुरुवार की रात पुनः हादसा हो गया।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments