बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' की भावना के अनुरूप 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन बलिया के आरडी त्रिपाठी हॉल में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। वहीं, जनपद के समस्त थानों पर भी योगाभ्यास कर योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को योगाभ्यास कर संदेश दिया गया कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखता है। योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, अपितु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है।
0 Comments