बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के सरयां डोभवां गांव में जेसीबी से मिट्टी निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गये। पीड़ित पक्ष ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
सरयां डोभवां गांव निवासी राज नारायण खेत से जेसीबी से मिट्टी निकालवाकर विजय सिंह व मिट्ठू सिंह के खेत में डालवा रहे थे। दोनों ने विरोध किया तो कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी। आरोप है कि राज नारायण के पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से विजय सिंह व मिट्ठू सिंह पर हमला बोल दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसी बीच, पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खेजुरी पहुंचाया। विजय सिंह ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पकड़ी थाने में तहरीर दी है।
0 Comments