बलिया। शहर से सटे गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर नहाते समय गहरे पानी में जाने से एक युवक डूब गया। इसकी जानकारी होते ही थाना प्रभारी सुनील तिवारी दलबल के साथ घाट पर पहुंच गए। करीब दो घंटे प्रयास के बाद गोताखोरों ने शव को खोज निकाला। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त में जुटी है।
0 Comments