गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में नान इण्टरलाॅक किये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन, ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन, री-शिड्यूलिंग एवं रेग्यूलेशन निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण
-गोरखपुर से 25 से 29 जून,2022 तक चलने वाली 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-नरकटियागंज से 25 से 29 जून,2022 तक चलने वाली 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
-गोरखपुर से 27 से 29 जून,2022 तक चलने वाली 05450 गोरखपुर-नरकटियागंज विषेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर भैरोगंज में शार्ट टर्मिनेट होगी।
-नरकटियागंज से 27 से 29 जून,2022 तक चलने वाली 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी नरकटियागंज के स्थान पर भैरोगंज से चलाई जायेगी।
मार्ग परिवर्तन
-मुजफ्फरपुर से 27 से 29 जून,2022 तक चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
-बरौनी से 27 से 29 जून,2022 तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
-बांद्रा टर्मिनस से 25 से 27 जून,2022 तक चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
-भागलपुर से 27 जून,2022 को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
-मुजफ्फरपुर से 27 जून,2022 को चलने वाली 15001 मुजफ्फपुर-देहरादून एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
-मुजफ्फरपुर से 27 एवं 29 जून,2022 को चलने वाली 12537 मुजफ्फपुर-बनारस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
-बनारस से 27 एवं 29 जून,2022 तक चलने वाली 12538 बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
रि-शिड्यूलिंग
-रक्सौल से 25, 27 एवं 28 जून,2022 को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस 120 मिनट पुर्ननिर्धारित कर चलाई जायेगी।
-रक्सौल से 29 जून,2022 को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस 60 मिनट पुर्ननिर्धारित कर चलाई जायेगी।
-बापूधाम मोतिहारी से 28 जून,2022 को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस 60 मिनट पुर्ननिर्धारित कर चलाई जायेगी।
रेग्यूलेशन
-रक्सौल से 20, 23, 24 एवं 26 जून,2022 को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस बेतिया से नरकटियागंज के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-आनन्द विहार टर्मिनस से 26 से 28 जून,2022 तक चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस पनियहवा से भैरोगंज के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-कामाख्या से 19 जून,2022 को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रक्सौल से नरकटियागंज के मध्य 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-गुवाहाटी से 22 जून,2022 को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस सगौली से नरकटियागंज के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-बरौनी से 25 जून,2022 को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बेतिया से नरकटियागंज के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-गांधीधाम बीजी से 19 एवं 26 को चलने वाली 09451 गांधीधाम बीजी-भागलपुर विषेष गाड़ी बाल्मिीकीनगर से भैरोगंज के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
0 Comments