To Learn Online Click here Your Diksha Education Channel...


thank for visit purvanchal24
ads booking by purvanchal24@gmail.com

उपचुनाव : रामपुर में ढहा सपा का किला, आजमगढ़ में भी जीत की ओर भाजपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा सीट पर तीन दिन पहले हुए उपचुनाव के नतीजा रविवार को आ गया। सपा का गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में किला फतह करने के बाद भाजपा आजमगढ़ में भी जीत की ओर बढ़ गई है।

रामपुर में सपा प्रत्याशी अजीम रजा को 42 हजार वोटों से हराकर भाजपा के घनश्याम लोधी चुनाव जीत गए हैं। वहीं, सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को पछाड़ दिया है। दिनेशलाल को 24वें चक्र तक 242770 मत प्राप्त हुए, जबकि 233920 मत पाकर सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र दूसरे स्थान पर हैं। मतगणना अभी जारी है।

Post a Comment

0 Comments