प्रयागराज। यमुनापार के नैनी इलाके में गोली मारकर एक छात्र की हत्या कर दी गई, जबकि घायल छात्रा एसआरएन अस्पताल में जीवन-मौत के बीच झूल रही है। यह वारदात उस समय हुई, जब छात्र छात्रा से मिलने उसके घर पहुंचा था। गोली किसने मारी, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस के मामले की पड़ताल कर रही हैं।
मीडिया दिपोर्ट के मुताबिक, नैनी के चक हीरानंद निवासी शिवम मिश्रा की पुत्री आयुषी मिश्रा के घर बुधवार को तड़के पीएसी कालोनी निवासी अरुणव सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह आया था। दोनों छत पर थे, तभी गोली चलने की आवाज आई। परिजन पहुंचे तो लड़का अचेत अवस्था में पड़ा था, जबकि लड़की घायल थी। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल शहर के एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अरुणव को मृत घोषित कर दिया, जबकि आयुषी को गंभीर अवस्था में भर्ती किया।
बताया जा रहा है कि छात्र और छात्रा नैनी के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते थे। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों के बीच दोस्ती की बात भी सामने आ रही है। मृतक छात्र के पिता का कहना है कि उनका लड़का भोर में चार बजे टहलने निकला था, फिर लौटा नहीं। मोबाइल पर उन्हें घटना की जानकारी मिली।
छात्रा के पिता कौंधियारा थाना क्षेत्र के कांटी गांव के मूल निवासी हैं। छात्रा के पिता वहीं पर ढाबा चलाते हैं। रात 10 बजे ढाबे से लौटे थे और अपनी लाइसेंसी बंदूक कमरे में रख के सोने चले गए। तड़के तीन बजे करीब लड़की ने बताया कि उसके पेट में दर्द है, बाथरूम जा रही है। इसी दौरान वह छत पर पहुंच गई। गहरी नींद में होने के कारण परिजन सो गए। गोली की आवाज सुनकर नींद खुली तो छत पर पहुंचे। मृतक छात्र के पिता मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। पीएसी कॉलोनी में कई साल से रहते हैं। पेशे से एलआईसी अभिकर्ता हैं।
0 Comments