युवक पर हमला
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्थरा बाजार में चाय दुकानदार को एक मनबढ़ ने धारदार हथियार से घायल कर दिया। आस-पास के लोगों ने घायल दुकानदार को सीएचसी सीयर में भर्ती कराया। बिल्थरा बाजार के वार्ड नंबर 5 निवासी बबलू शर्मा चाय दुकान चलाता है। रविवार को वह चाय लेकर एक दुकान पर जा रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर एक युवक से विवाद हो गया। इतने में ही मनबढ़ युवक ने बबलू शर्मा पर हमला कर दिया।
चार के खिलाफ एक्शन
बलिया। बांसडीह रोड पुलिस विभिन्न मामलो में झगड़ा फशाद कर शांति भंग करने वाले 04 व्यक्तियों के विरूद्ध 151CRPC की कार्यवाही की है। थानाध्यक्ष बांसडीह रोड राज कुमार सिंह मय फोर्स द्वारा विभिन्न मामलों में इन्हें गिरफ्तार किया गया।
0 Comments