बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन पाताल के तहत 40 लीटर अवैध कच्ची शराब, एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक संतोष कुमार व रामाश्रय यादव मय फोर्स चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर राजेश यादव पुत्र स्व. सीताराम यादव (निवासी जयनगर पर्वतपुर थाना बांसडीह, बलिया) को भोजपुरवा मार्ग पुलिया बहद ग्राम सारंगपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया। उधर, ऑपरेशन पाताल के तहत ही उप निरीक्षक संतोष कुमार मय फोर्स ने अमरदेव यादव पुत्र रमाशंकर यादव (निवासी जयनगर पर्वतपुर, बांसडीह, बलिया) को भोजपुरवा मार्ग पुलिया बहद ग्राम सारंगपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद हुआ। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments