बलिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को जिले में विधान परिषद सदस्य (MLC) निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। इसमें 58 जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, 940 ग्राम पंचायतों के प्रधान, 1441 क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC), दो नगरपालिका व 7 नगर पंचायतों में चेयरमैन तथा वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने ब्लाक मुख्यालय पर मतदान किया। शाम चार बजे तक 98.25 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में भाजपा से रविशंकर सिंह पप्पू तथा सपा से अरविन्द गिरि उम्मीदवार हैं।
चुनाव मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक : 14.56 %
दोपहर 12 बजे तक : 63.02 %
अपरान्ह 02 बजे तक : 93.79 %
मतदान समाप्ति 04 बजे तक : 98.25 %
सुबह 10 बजे तक : 14.56 %
दोपहर 12 बजे तक : 63.02 %
अपरान्ह 02 बजे तक : 93.79 %
मतदान समाप्ति 04 बजे तक : 98.25 %
0 Comments