बलिया। प्रतिभा परिचय का मोहताज नहीं होती हैं। उसे जरूरत होती हैं उचित मार्गदर्शन और मंच की, जहां उसका कौशल निखरता हैं। कुछ ऐसी ही कहानी हैं, बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के ससना बहादुरपुर निवासी छात्र कल्याण सिंह की। इन्होंने अपने गुरु डॉ शैलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में 'कृषि सार एक दृष्टि' नामक एक पुस्तक का लेखन किया है, जो आस्था पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित हुई हैं।
श्री सिंह इसे पूर्व में राज्यपाल से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्व विद्यालय मे कृषि विषय से स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं तथा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या मे अध्ययनरत हैं। देश की प्रमुख पत्र पत्रिकाओं, मैगज़ीन में बराबर समसामयिक लेख भी प्रकाशित होते रहते हैं। इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गाँव, इष्ट मित्रों ने खुशी जाहिर व्यक्त किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पूज्य स्वामी शिवनारायण जी, अपने माता पिता, अपने गुरु डॉ ओपी सिंह, डॉ जेपी सिंह, डॉ अनिल सिंह तथा अभिभावक विनय सिंह आदि लोगो को दिये।
0 Comments