बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी पशु चिकित्सालय शिवपुर उर्फ करण छपरा पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी उमेश चंद श्रीवास्तव का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
क्षेत्र के रामपुर निवासी उमेश चंद्र श्रीवास्तव की तैनाती पशु चिकित्सालय करण छपरा पर पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर थी। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इलाज के लिए बलिया ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी, एक लड़का व दो लड़कियां है। सूचना पर क्षेत्र के लोग उनके आवास पर पहुंच कर शोक प्रकट किया।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
0 Comments