बलिया। ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने शनिवार को शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय धरहरा का निरीक्षण किया। इस दाैरान मंत्री ने बच्चों से बातचीत की। बच्चों के अर्न्तमन को टटोलने के साथ ही उनसे कुछ प्रश्न भी पूछे।
कुछ बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर बुलाकर सवाल भी दिये। बच्चों ने पूछे गए सभी सवालों को बड़ी आसानी से हल कर दिया, जिस पर राज्यमंत्री ने खुशी जाहिर की। रसोईघर के अलावा शौचालय और विद्यालय से जुड़े अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही मंत्री ने प्रधानाध्यापिका से विद्यालय सम्बंधित जानकारियां ली।
0 Comments