रेवती, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही 10 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।
बताया जा रहा है कि बालिका रात में अपने छत पर सो रही थी। इसी बीच बगल का एक अधेड़ (जिसका छत पीड़िता के छत से सटा हुआ है) पीड़िता के छत पर पहुंच गया और बालिका से छेड़खानी करने लगा। इसी बीच बालिका की नींद खुली और वह शोर मचाने लगी। फिर वह बालिका के छत से अपने छत पर भाग गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 354 आईपीसी तथा 9एम/10 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
0 Comments