768 केन बीयर बरामद
बलिया। बांसडीह पुलिस ने बोलेरो में लदी 768 बीयर केन 500 ML की बीयर बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 84,480 रूपये है। SHO बांसडीह राजीव मिश्र के नेतृत्व में बांसडीह पुलिस फोर्स ने मुखबीर की सूचना पर आईटीआई कालेज हुसैनाबाद के पास से एक बोलेरो में 768 बीयर केन 500 ML बरामद किया। चार पहिया वाहन बोलेरो को धारा 207 MV ACT में सीज किया गया। मामले में शिवानन्द गुप्ता (स्वामी, होलसेल बियर दुकान केवरा) तथा संतोष कुमार सिंह (स्वामी बालेरो सं. BR-45 P-0552) पुत्र भगवान सिंह निवासी मोथा थाना काराकट जनपद रोहतास (बिहार) के खिलाफ धारा-60/63 आबकारी अधिनियम दर्ज किया गया है।
छेड़खानी पड़ी भारी
बलिया। नाबालिग से छेड़छाड़ के अभियुक्त राधेश्याम गिरी पुत्र हवलदार गिरी (निवासी कन्हईमठ जनाड़ी) को दुबहड़ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि जनाड़ी तिराहा से दोपहर में गिरफ्तारी की गई।
आग का तांडव
बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के मेउली कनासपूर में सोमवार को आग लगने से गेहूं का सैकड़ों बोझ जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड ने अथक प्रयास के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। वहीं, खेजुरी थाना क्षेत्र के शकलपुरा गांव में आग लगने से खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई।
पांच जिला बदर
बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने पांच अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। इनमें वीर बहादुर सिंह पुत्र अरविद सिंह, दिनेश सिंह पुत्र स्व. कैलाश सिंह, विनय कुमार सिंह पुत्र दिनेश सिंह (निवासी फेफना) व रमेश यादव पुत्र विरेंद्र यादव, अखिलेश यादव पुत्र बरमेश्वर यादव (निवासी तिवारी के मिल्की चकगिरिधर थाना बैरिया) के नाम शामिल हैं।
0 Comments