बैरिया, बलिया। टाटा कंसल्टेंसी सविर्सेज में आईटी विश्वलेशक के रूप में कार्यरत दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा निवासी इंजीनियर दुर्गेश सिंह को भारत सरकार के नीति आयोग ने सम्मानित किया है। इसकी सूचना मिलते ही जनपद में खुशी की लहर दौड़ गयी।
उल्लेखनीय है कि अटल टिंकरिंग लैब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीति आयोग, अटल इनोवेशन मिशन, भारत सरकार की एक पहल है।एटीएल के तहत इंजीनियर दुर्गेश सिंह को नीति आयोग द्वारा परिवर्तन के संरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। मेंटर ऑफ चेंज युवा नवोन्मेषकों को सलाह व उन्हें 21वीं सदी के महत्वपूर्ण और डिजाइन सोच, सहयोग और नवीनतम तकनीकों के कौशल के साथ सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का एक अवसर है। इंजीनियर दुर्गेश सिंह को सम्पूर्ण भारत में परिवर्तन के चुनिंदा शीर्ष अनुकरणीय उपदेशकों में से चुना गया है। इन्हें नीति आयोग से सम्मान मिला है। यह सूचना मिलते ही दुर्गेश सिंह के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दुर्गेश सिंह के पिता डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि दुर्गेश शुरू से ही पढ़ने में अच्छा रहा है। वह अपने राष्ट्र के लिए कुछ कर सकें, यह मेरे और परिवार दोनों के लिए फक्र का विषय है।
शिवदयाल पांडेय मनन
0 Comments