बलिया। दुबहड़ पुलिस ने वारंटी रुपेश गिरी पुत्र तेजबहादुर गिरी (निवासी अखार, थाना दुबहड़) को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।काफी दिनों से फरार रुपेश गिरी के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया था। दुबहड़ थाने के उप निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने हमराही एचसी राम आसरे व का. सुनील कुमार के साथ दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
श्रीराम जानकी मंदिर से चोरी मुकुट बरामद, दो गिरफ्तार
दुबहड पुलिस ने 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से श्रीराम जानकी मंदिर (ठाकुर बारी ब्यासी) से चोरी सफेद धातु का मुकुट बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में उनि परमानन्द त्रिपाठी मय फोर्स ने धर्मेन्द्र कुमार राय पुत्र स्व. देवेन्द्र नारायण राय (शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी) व राहुल पासवान पुत्र गोपाल पासवान (डुमरी थाना दुबहड़) को अखार चौराहे के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।
0 Comments