बैरिया, बलिया। एक सप्ताह से गायब किशोर के मामले में दोकटी पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 363 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। किशोर की बरामदगी के लिए हर सम्भव प्रयास में जुटी है।
दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी अनिश कुमार तिवारी पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी 6 अप्रैल की सायं घर से गायब था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, किन्तु उसका कहीं पता नहीं चला। पांच दिन बाद उसके गांव के लड़के के मोबाईल पर एक मैसेज आया, जिसके बाद परिजन लालगंज चौकी पहुंचे। उसी दिन अपने पुत्र के अपहरण की तहरीर दिया।
दो दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वायरल आडियो को पुलिस अधीक्षक बलिया को ट्वीट किया गया। फिर अफरा तफरी में दोकटी पुलिस ने अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 363 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। छापेमारी चल रही है। लड़के को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
शिवदयाल पांडेय मनन
0 Comments