कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा में शनिवार की सुबह गंगा नहाने गए चार युवक व दो किशोरी डूब गई। इनमें से तीन को बचा लिया गया है। पूरा गांव गंगा नदी के किनारे पहुंच गया है। जाल डालने के साथ गोताखोर भी गंगा नदी में तलाश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बलिया : घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर मिला डूबे किशोर का शव, दूसरे का पता नहीं
नयाखेड़ा में शनिवार की सुबह श्यामसुंदर (24). दिनेश (25), जयकरन की 12 वर्षीय बेटी साक्षी, गांव की ही 16 वर्षीय कुमकुम, 11 वर्षीय अरविंद तथा 12 वर्षीय शिवा गंगा स्नान करने गए थे। अचानक गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे। डूब रही कुमकुम ने बचाओ-बचाओ की आवाज दी तो सब्जी की खेती करने वाले किसान दौड़ पड़े। किसानों ने कुमकुम, शिवा और अरविंद को बचा लिया, जबकि दिनेश, श्याम सुंदर और साक्षी गंगा में डूब गए। ग्रामीणों ने नाव व जाल से खोजबीन शुरू की, लेकिन तीनों का पता अब तक नहीं चल पाया है। उधर, डूबने वाले युवकों और किशोरी के घर कोहराम मचा है।
0 Comments