लखनऊ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से सपा विधायक दल का नेता चूना गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में अब अखिलेश यादव रहेंगे।यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मैदान में पहली बार उतरे अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल क्षेत्र से बड़ी जीत दर्ज की। आजमगढ़ से सांसद रहते विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है।
सपा गठबंधन के पास है 125 विधायक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सपा गठबंधन को 125 सीट मिली हैं। इसमें 111 विधायक समाजवादी पार्टी के है, जबकि आठ विधायक राष्ट्रीय लोकदल तथा छह विधायक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के हैं।
0 Comments