बलिया। पूर्व मंत्री काशीनाथ मिश्र के पुत्र उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विजय मिश्र ने विधान सभा चुनाव में पार्टी की दुर्गति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष, बल्कि राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रियंका गांधी के सलाहकार पर भी टारगेट किया है।
कांग्रेस नेता ने कहा है कि विधान सभा चुनाव में पार्टी की इस दुर्गति के बाद नैतिकता के आधार पर उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को समस्त जिला कमेटियों को भंग करने के साथ ही प्रदेश कमेटी के समस्त पदाधिकारियों संग उन्हें तत्काल प्रभाव से नैतिकता के आधार पर अब तक उन्हें भी त्याग पत्र दे देना चाहिए था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसा नहीं किया।
यह भी पढ़ें : बलिया : युवा कांग्रेस नेता ने पद से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
विजय मिश्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की इतनी बड़ी हार के लिए कांग्रेस संगठन पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार को भी जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि सलाहकार ने प्रदेश भर में गलत सीट बंटवारा कर अपना लाभ अर्जित किया। प्रियंका गांधी जी ने उनपर आंख बंद कर विश्वास किया, जो घातक साबित हुआ। इस पर पार्टी नेतृत्व को मंथन करना चाहिए।
0 Comments