बलिया। उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग के विज्ञप्ति संख्या / तीन-2022-39(2) / 12 टीसी लखनऊ दिनांक 16 मार्च 2022 द्वारा उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या-514/ तीन-2021-39(2)/2016 दिनांक 20.10.2021 द्वारा वर्ष 2022 हेतु निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसमें दिनांक 18 मार्च, 2022 को होली का अवकाश घोषित है। उत्तर प्रदेश में 18 मार्च 2022 के साथ-साथ दिनांक 19 मार्च 2022 को भी होली का त्योहार मनाया जायेगा। ऐसी स्थिति में निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन दिनांक 19 मार्च, 2022 (शनिवार) को भी होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इन्द्र विक्रम सिंह, डीएम बलिया
0 Comments