बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
देवकली गांव निवासी अवधेश कुमार अपने डेरे पर जा रहा था, तभी गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments