बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज पुलिस चौकी के एक सिपाही द्वारा महिला फरियादी के पति के साथ बदसलूकी के विरोध में गुरुवार को पुलिस चौकी का घेराव कर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। दोषी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीणों का गुस्सा तब शांत हुआ, जब पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सिपाही को सस्पेंड करने का भरोसा दिया। मामला लुटईपुर गांव का है।
गांव निवासी सतीश मिश्र और दीनानाथ मिश्र के परिवार में पुराना विवाद है। दोनों परिवार के बीच मारपीट हुई थी। मामले में थाने के सिपाही शुभम सिंह ने दीनानाथ मिश्र को हिरासत में थाने लाए थे। इसकी जानकारी होने पर उनके दामाद जयप्रकाश तिवारी और विवाहित पुत्री सोनी तिवारी पुलिस चौकी पहुंचे। आरोप है कि कारण पूछने पर एक सिपाही उनसे उलझ गया। महिला ने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को फोन कर दिया। इसके बाद थाने पर भारी संख्या में लोग पहुंचे और प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी शुरू हो गई। इसकी सूचना मिलते ही दोकटी, बैरिया और रेवती थाने की पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में एसडीएम बैरिया अभय सिंह, सीओ बैरिया अशोक मिश्र व पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी पहुंच गये। अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर आरोपित सिपाही शुभम सिंह को सस्पेंड करने की घोषणा किया, इसके बाद मामला शांत हो सका।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments