बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के पनीचा गांव से सटे गेहूं के खेत में बुधवार की शाम एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शव की शिनाख्त बड़सरी जागीर निवासी गौरी शंकर राम (37) पुत्र स्व. शिवनाथ राम के रूप में हुई। इसकी सूचना मिलते ही पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी व सीओ बांसडीह प्रीती त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष मनियर कमलेश कुमार पटेल को आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि युवक के शरीर पर जख्म का कोई निशान नहीं है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments