मझौवां, बलिया। दीघार ग्राम पंचायत के प्रधान श्रीमती नीलम देवी के ससुर व पूर्व प्रधान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव के पिता बृजनाथ यादव (82) का निधन बुधवार की सुबह हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर किया गया, जहां मुखाग्नि प्रदीप यादव ने दी।
पूर्व विधायक सुभाष यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेलहरी मृत्युंजय तिवारी बबलू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुन्ना यादव, राजन राम, जिला पंचायत सदस्य सुधीर यादव, विनोद यादव, अजय पांडेय, प्रधान हल्दी धनंजय सिंह, प्रधान उदईछपरा मनोज यादव, प्रधान मधुबनी अरुण यादव, पूर्व प्रधान बुई सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र जी, कन्हैया यादव, बिजेंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह, नागेंद्र यादव, जनार्दन यादव, तेजन यादव, सूरज यादव, तनु यादव, दिनेश यादव, बेचन जी यादव इत्यादि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
हरेराम यादव
0 Comments