बलिया। दोकटी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पिकप पर लदी 08 गोवंशीय पशु के साथ एक अन्तर्राज्यीय गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक की टीम के उप निरीक्षक वरुण कुमार ने हमराहियों के साथ रामपुर कोड़हरा ढाला पर चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबीर की सूचना पर वध 08 गोवंशीय पशु के साथ संतोष कुमार राय पुत्र स्व. रामदास राय (निवासी : गुण्डी थाना कृष्णागढ़, भोजपुर, बिहार) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में पाबंद कर अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया।
0 Comments