बलिया। विधान सभा चुनाव की मतगणना से पहले कृषि मंडी गेट पर सरकारी वाहनों को रोकने तथा हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 11 नामजद व 50-60 अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के इस एक्शन से हड़कम्प मच गया है।
बता दें कि तीन मार्च को मतदान के बाद ईवीएम कृषि मंडी समिति परिखरा में बने स्ट्रांग रुम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखीं गयी थीं। वहीं, कृषि मंडी के मुख्य गेट पर चौबिसों घंटे कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी निगरानी कर रहे थे। मतगणना से एक दिन पहले (09 मार्च) को लैपटॉप लेकर मंडी में जा रहीे एक अधिगृहित बोलेरो को कुछ लोगों ने रोककर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी राजकरन नय्यर ने किसी तरह मामला सलटाया।
मामले में कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें 11 को नामजद किया गया है। एएसपी विजय त्रिपाठी का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों को लेकर जा रही गाड़ियों को कुछ लोगों ने रोका। गड़बड़ी फैलाने का आरोप लगाने के साथ ही दुर्व्यहार किया। मतगणना में गड़बड़ी करने का अफवाह फैलाया गया। इस मामलें में 11 नामजद व 50-60 अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments