बलिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने रविवार को अपने निजी खर्चे से महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उमाशंकर सोनार जी की प्रतिमा की न सिर्फ साफ सफाई किया, बल्कि रंग-रोगन कराकर लुक ही बदल दिया। सागर सिंह राहुल की इस दिलेरी की चर्चा हर जुबां पर रही।
श्री सिंह ने कहा कि इन महापुरुषों के बदौलत हमें आजादी मिली है। इनका कर्ज हम मरते दम तक नहीं चुका सकते। हम नौजवान इनके आजीवन ऋणी हैं। ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाएं अगर खराब पड़ी हो तो हमारा कर्तव्य बनता है कि हम प्रतिमाओं का जीर्णोद्धार खुद आगे बढ़कर करें। अपने निजी खर्चे से आधे दर्जन से अधिक महान पुरुषों की प्रतिमाओं को संवार चुके सागर सिंह राहुल ने कहा कि उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
0 Comments