बैरिया, बलिया। खेतों के लिए खतौनी के तर्ज पर घरों की घरौनी भारत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। घरौनी बनाने के लिए बैरिया तहसील में पहले चरण में 47 ग्राम पंचायतों में 93 गांवों का अधिसूचना हुआ था। इसके लिए 47 ग्राम पंचायतों में ड्रोन सर्वेक्षण हो चुका है। लेकिन विधान सभा चुनाव के कारण यह अहम कार्य रूका हुआ था। तहसील प्रशासन की माने तो इस कार्य में अब पंख लगने ही वाला है।
घरौनी का मकशद यह है कि अब गांवों में बने घर की खतौनी के तर्ज पर घरौनी बनेगी। वही अब गांव देहात में घरौनी से घरों की खरीद बिक्री में आसानी होगी। घरों का स्वामित्व भी शहरी तौर लेखा जोखा युक्त होगा। घरौनी के लिए ड्रोन सर्वेक्षण के बाद शीघ्र ही सर्वेक्षण विभाग से तहसील पर नक्शा आने की उम्मीद है। नक्शा आते ही गाम पचांयतों में खुली बैठक कर उक्त नक्शे में अगर कही त्रुटि होगी तो आपत्ति ली जायेगी और उसे ठीक करने के लिए पुनः सर्वेक्षण विभाग को भेजा जायेगा। इसके बाद फाइनल नक्शा आते ही सभी को घरौनी वितरित की जायेगी।
इस सन्दर्भ में उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि बैरिया तहसील मे 164 सजस्व गांव है। 91 गैर आबाद है।93 आबादी वाले है। पहले चरण में 71 गावों का ड्रोन सर्वे कराकर सर्वेक्षण विभाग को भेजा गया है। नक्शा आते ही आपत्ति लेकर पुनः भेजा जायेगा। स्पष्ट किया है कि एक दो महीने में यह सारा कार्य हो जायेगा।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
0 Comments