बलिया। दलनछपरा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता कर्णछपरा निवासी जवाहर सिंह 'मास्टर साहब' का असामयिक निधन शनिवार की शाम वाराणसी में इलाज के दौरान हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। मिलनसार प्रवृत्ति के धनी मास्टर साहब के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।
सहायक अध्यापक राजेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व सत्यम सिंह के पिता जवाहर सिंह की तबीयत इधर कुछ दिन से खराब थी। उनका उपचार वाराणसी में चल रहा था, जहां शनिवार की शाम सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी सूचना मिलते ही लोग स्तब्ध रह गये। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मुरलीछपरा के अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, पूर्व प्रधान संजय सिंह, पप्पू सिंह उर्फ हाथी सिंह, प्रवक्ता छट्ठू प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र सिंह, तरूण दूबे, अजय तिवारी, उपेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, रमाधार सिंह, नीरज सिंह, माधवेन्द्र सिंह, राजू सिंह, नितेश सिंह, डॉ. मनीष सिंह इत्यादि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
0 Comments