सुखपुरा, बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय बांसपाली का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखा गैस सिलेंडर समेत हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दो महीने के अंदर स्कूल में चोरी की यह दूसरी घटना है। चोरों ने एक गैस सिलेंडर, 40 थाली, गिलास तथा 50 किलो राशन चोरों ने चुराया है।
उमेश सिंह
0 Comments