बांसडीह, बलिया। नगर पंचायत बांसडीह कार्यालय में होली त्योहार की पूर्व संध्या पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास सम्पन्न हुआ। नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती रेनू सिंह ने सभी नगरवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि आपसी प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण होली का त्योहार मनाएं। त्योहार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी एक दूसरे के साथ भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाएं।
चेयरमैन प्रतिनिधि अरविन्द सिंह मंटू ने नगर पंचायत के सभी महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारियों के साथ ही नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए अंगवस्त्र प्रदान किया। वहीं, सभी कर्मचारियों को होली पर्व के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नगर की साफ-सफाई अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की जाए। अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने कस्बे के सभी वार्डों में साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम साथ ही सभी गलियों में चूना आदि का छिड़काव के निर्देश दिए है।
विजय कुमार गुप्ता
0 Comments