लखनऊ। लम्बे इंतजार के बाद केन्द्रीय चुनाव समिति ने भाजपा प्रत्याशियों की वह सूची जारी की, जिसका लोगों को लम्बे समय से इंतजार था। भाजपा केंद्रीय कार्यालय ने 17 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुप्रतीक्षित लखनऊ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सूची के मुताबिक, लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन 'गोपाल' और लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, योगी सरकार में राज्यमंत्री स्वाति सिंह की जगह सरोजनीनगर सीट से राज राजेश्वर सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। स्वाति सिंह के पति दयाशंकर को भी टिकट नहीं मिला है।
जहांनाबाद : राजेन्द्र पटेल
महोली : शशांक त्रिवेदी
सीतापुर : राकेश राठौर 'गुरु'
सिधौली (सुरक्षित) : मनीष रावत
भगवंतनगर : आशुतोष शुक्ला
मलिहाबाद (सुरक्षित) : जया देवी
बख्शी का तालाब : योगेश शुक्ला
सरोजनीनगर : राजराजेश्वर सिंह
लखनऊ पश्चिम : अंजनी श्रीवास्तव
लखनऊ उत्तर : डा. नीरज बोरा
लखनऊ पूर्व : आशुतोष टंडन 'गोपाल'
लखनऊ मध्या : रजनीश गुप्ता
लखनऊ कैंट : बृजेश पाठक
मोहनलालगंज (सुरक्षित) : अमरेश कुमार
ऊंचाहार : अमरपाल मौर्य
गौरीगंज : चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी
चित्रकूट : चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
0 Comments