वाराणसी। उत्तर मध्य रेलवे के नैनी-प्रयागराज छिवकी तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिये नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियों पर नियंत्रण तथा कुछ का मार्ग परिवर्तन किया जायेगा।
निरस्तीकरण
-सूरत से 07, 14 एवं 21 फरवरी, 2022 को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा साप्ताहिक क्लोन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
-छपरा से 09, 16 एवं 23 फरवरी, 2022 को चलने वाली 09066 छपरा-सूरत साप्ताहिक क्लोन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
नियंत्रण
-15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 03 से 28 फरवरी, 2022 तक मानिकपुर जं.-लिंक जंक्शन केबिन के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
मार्ग परिवर्तन
-बनारस से 06 से 28 फरवरी, 2022 तक चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बनारस-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-मानिकपुर के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी इस अवधि में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
-यात्रियों की सुविधा के लिये 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का प्रयागराज स्टेशन पर 05 मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा। यह गाड़ी प्रयागराज जं. स्टेशन पर 13.05 बजे पहुंचकर 13.10 बजे छुटेगी।
0 Comments