बलिया। जनपद न्यायाधीश विकार अहमद अंसारी ने वर्ष 2022 में पांच स्थानीय अवकाश घोषित किया जाना है। इसमें 10 अप्रैल (दिन रविवार) को पड़ने वाले रामनवमी, 10 जुलाई (दिन रविवार) को पड़ने वाले इदुलजुहा, 02 अक्टूबर (दिन रविवार) को पड़ने वाले गांधी जयंती तथा 25 दिसंबर (दिन रविवार) को पड़ने वाले क्रिसमस डे पर्व के स्थान पर अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है। इसमें स्थानीय अवकाश बसंत पंचमी 05 फरवरी, शब-ए-बारात 19 मार्च, छठ पूजा 31 अक्टूबर एवं कार्तिक पूर्णिमा 08 नवंबर को घोषित हुए है। इसके साथ ही अतिरिक्त अवकाश ईदुलजुहा का दूसरा दिन 11 जुलाई, रक्षाबंधन 11 अगस्त, नवमी 04 अक्टूबर एवं भैया दूज 26 अक्टूबर को घोषित किया गया है।
0 Comments