बलिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह बलिया नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। श्री सिंह को जीत दिलाने के लिए उनकी 85 वर्षीय माता तेतारा देवी भी चुनाव मैदान में उतर चुकी है।
श्रीमती तेतरा देवी का परिवार पहले से राजनीतिक रहा है, जिसको उन्होंने बचपन से ही बड़ी बारीकी से देखा है। श्रीमती तेतरा देवी द्वाबा के मालवीय पूर्व विधायक स्व. मैनेजर सिंह की बहन है। वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए वह स्वयं ही चुनाव मैदान में उतर कर पुत्र दयाशंकर को विधायक बनाने के लिए मातृ धर्म का पालन कर रही है।
0 Comments