बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखपुरा के बांसेराम टोला स्थित पोखरा में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत मौत हो गयी। वहीं, उसके परिजन इधर-उधर तलाश में जुटे थे। रविवार की सुबह बालक का शव पोखरा में उतराया मिला। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि भुनेश्वर राजभर के परिवार के कुछ लोग पुआल बांधने के लिए कहीं गए थे, जबकि महिलाएं शिव चर्चा में गयी थी। इसी दौरान भुनेश्वर राजभर का तीन वर्षीय पुत्र पीयूष खेलते-खेलते पोखरे में गिर कर डूब गया। शाम होने पर घर के लोग पीयूष को खोजने लगे। पूरी रात घर के लोग परेशान थे, लेकिन कहीं अता पता नहीं चला। रविवार की सुबह लोग खेत की तरफ गये तो पियूष का शव तालाब में उतराया मिला। शोर-शराबा के बीच घर वाले भी पहुंच गये। पियूष के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments