बलिया। रसडा कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव में मंगलवार की सुबह दबंगों ने नगहर निवासी सुरेश राजभर (45) को गोली मार कर घायल कर दिया। सुबह-सुबह गोली की आवाज सुन लोग अवाक रह गये। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गयी। एएसपी विजय त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गये है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मंगलवार की सुबह करीब सात बजे दबंगों ने नगहर निवासी सुरेश राजभर पुत्र मौनी राजभर को गोली मार दी, जो बाएं हाथ एवं पेट में जा लगी। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां से एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पीड़ित के बेटे छोटे राजभर ने नामजद तहरीर दी है।
0 Comments