देर रात हैदराबाद से बलिया आये स्वरूपा के दोनों पुत्र
एक दूजे से मिलकर भावुक हो उठे मां-बेटे
दिल्ली यात्रा के दौरान 22 जनवरी से लापता हो गए थे पति-पत्नी
पति सदन्की देवेंद्र अभी भी लापता है
सागर सिंह राहुल के प्रयास से हुआ मां-बेटों का मिलन
बलिया। स्वरूपा का अपना परिवार मिल गया है। शनिवार (29 जनवरी) को स्वरूपा अपनों के बीच थी। यह सब सम्भव हो सका युवा कांग्रेस नेता व पीडितों के दर्द की 'राहत' के रूप में सेवा करने वाले सागर सिंह राहुल एवं उनकी टीम के प्रयास से। सागर सिंह राहुल के मुताबिक, 24 जनवरी की रात्रि 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक महिला शास्त्री नगर में मदहोश हालत में पड़ी है। महिला को तत्काल गुड्डू वर्मा, मदन जी वर्मा व अमित कुमार के साथ उन्होंने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। मदहोश हालत में होने व अलग भाषा होने की वजह से नाम व पता बताने में महिला असमर्थ थी। उपचार के दौरान हालात में कुछ सुधार हुआ तो उसने अपना नाम पता बताया। फिर उनके परिवार से संपर्क किया गया। इनके दो पुत्र व एक भाई आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से ट्रेन से 29 जनवरी को बलिया पहुंचें और स्वरूपा से लिपटकर रो पड़े। इस भावुक पल को देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखों का कोर भींग गया।
0 Comments