बैरिया, बलिया। ताउम्र गरीबों की आवाज रहे बैरिया के पूर्व प्रधान व नगर पंचायत बैरिया की अध्यक्ष शान्ति देवी के पति समाजसेवी शिवदयाल वर्मा की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन खाकी बाबा के पोखरा परिसर में किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी, एडवोकेट रामकुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, चन्दन वर्मा, मनोज कुशवाहा, रामाकांत पाण्डेय सहित सैकड़ों लोगों ने शिवदयाल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी ने कहा कि मेरे पति स्व. शिवदयाल वर्मा हमेशा गरीबों और शोषितों के प्रति गम्भीर रहते थे। गरीबों के प्रति आज भी नगर पंचायत में कार्य हो रहा है। उनके सपनों के अनुरूप नगर पंचायत बैरिया को पूर्णरूप से विकसित करके आदर्श नगर पंचायत बनाने का प्रयास चल रहा है। इस अवसर पर शिवकुमार वर्मा मन्टन ने अब तक नगर पंचायत बैरिया में कराए गए कार्यो का विवरण देते हुए इसे पूर्ण विकसित नगर पंचायत बनाने के संकल्प को दोहराया। साथ ही आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
0 Comments