नई दिल्ली। कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन रविवार की देर रात हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। वे 83 साल के थे। बताया जा रहा है कि रविवार की रात दिल्ली स्थित अपने घर में पंडित बिरजू महाराज अपने पोते के साथ हंस-खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें साकेत अस्पताल से जाया गया, जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पंडित बिरजू महाराज का सफरनामा
कथक सम्राट बृजमोहन मिश्र उर्फ पंडित बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज ने बॉलीवुड की उमराव जान, डेढ़ इश्कियां, बाजीराव मस्तानी जैसी कई फिल्मों में किया था।
बिरजू महाराज को पद्म विभूषण के अलावा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान मिल चुका था।वहीं 2012 में विश्वरूपम फिल्म में कोरियोग्राफी के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था।
0 Comments