बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में दुबहड पुलिस को सफलता मिली है।दुबहड थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मय फोर्स द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गोल्डेन यादव पुत्र विजय शंकर यादव (निवासी बैसहां दूबे का डेरा, थाना सुखपुरा) को जनाड़ी चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। दुबहड पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया।
0 Comments