बलिया। भाजपा द्वारा घोषित चार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को भाजपा के जिराबस्ती स्थित कार्यालय पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू समेत सभी प्रत्याशियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार के चुनाव में पार्टी सातों विधानसभा में जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर फेफना के प्रत्याशी उपेन्द्र तिवारी, रसड़ा के प्रत्याशी बब्बन राजभर, सिकंदरपुर के प्रत्याशी संजय यादव व बेल्थरारोड के प्रत्याशी छठ्ठू राम को जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
0 Comments