बलिया। भाजपा ने जिले की चार विधान सभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। जारी सूची के मुताबिक, फेफना विधायक व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी पर पार्टी ने पुनः विश्वास जताया है। वहीं, बिल्थरारोड से विधायक धनंजय कन्नौजिया को पैदल करते हुए भाजपा ने छठ्ठू राम को प्रत्याशी बनाया है। रसड़ा से बब्बन राजभर तथा सिकंदरपुर से विधायक संजय यादव को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
0 Comments