बैरिया, बलिया। आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए तहसील क्षेत्र के कुल तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अब तक 4628 लोगों को धारा 107/16 में पाबन्द किया है। वहीं 125 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट, 21 लोगों पर गुंडा एक्ट व 14 लोगों को जिला बदर किया गया है।
क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि 1120 लोगों पर धारा 107/16, 47 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट, 04 लोगों पर गुंडा एक्ट चलाया गया है। वहीं, एक व्यक्ति को जिला बदर किया गया है। दोकटी थाना क्षेत्र के एक हजार लोगों को 107/16 में पाबन्द किया गया है। 30 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट, 04 लोगों पर गुंडा एक्ट व 02 लोगों को जिला बदर किया गया है। रेवती थाना क्षेत्र के कुल 1349 लोगों को 107/16 में पाबन्द किया गया है। 30 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट, 06 लोगों पर गुंडा एक्ट चलाया गया है। वही 04 लोगों को जिला बदर किया गया है। वही थाना हल्दी द्वारा 946 लोगों पर 107/16 चलाया गया है,35 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट,07 लोगों पर गुंडा एक्ट चलाया गया है। वहीं 07 लोगों को जिला बदर किया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चुनाव में अशांति फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उक्त कार्रवाई निरन्तर आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि चुनाव शांति ढंग से सम्पन्न हो सके। अभी और लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
0 Comments